पुलिसवाले को बीच सड़क कार से घसीटा; बेरहमी से पीटा, चेहरे पर मारी लात; 14 लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली, जुलाई 3 -- महाराष्ट्र के नागपुर शहर से रोड रेज का एक संगीन मामला सामने आया है। यहां नागपुर में सरेआम बीच सड़क पर कुछ बाइक सवार युवकों ने एक पुलिसकर्मी की कार को रोककर उसे बेरहमी से पीट दिया। जानकारी के मुताबिक युवकों ने पुलिसवाले को जबरन कार से बाहर घसीटा और पब्लिक के सामने उस पर टूट पड़े। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें हमलवार पीड़ित को चेहरे पर लात मारते भी नजर आए हैं। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक घटना 28 जून की रात को हुई। 35 वर्षीय पीड़ित पुलिसकर्मी अपनी निजी कार से एक मित्र के साथ मानकापुर चौक की तरफ जा रहा था। इसी दौरान गाड़ी पर आई एक मामूली खरोंच को लेकर करीब 7 से 8 बाइक सवार युवकों से झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ते ही आरोपियों ने अपनी मोटरसाइकिलें पुलिसकर्मी की कार के आगे खड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.