नई दिल्ली, जून 3 -- क्राइम थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम' बनाने वाले डायरेक्टर जीथु जोसेफ की एक और फिल्म है जो इस वक्त चर्चा का विषय बनी हुई है। यूं तो ये फिल्म साल 2022 में आई थी, लेकिन इसकी जबरदस्त कहानी और ट्विस्ट की वजह से इस फिल्म को लोग आज भी सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को रीकमंड कर रहे हैं। इस फिल्म का नाम 'कूमन' (Kooman) है। आइए आपको इस फिल्म के बारे में बताते हैं।कैसी है फिल्म की कहानी? फिल्म की कहानी गिरीश के इर्द-गिर्द घूमती है। गिरीज केरल-तमिलनाडु बॉर्डर के पास बसे एक गांव में पुलिस कॉन्स्टेबल की नौकरी करता है। गिरीश का दिमाग यूं तो बहुत तेज होता है, लेकिन गांववाले और उसके साथी पुलिसकर्मी उसे ज्यादा भाव नहीं देते। कहानी में ट्विस्ट तक आता है जब उसका नया सीनियर ऑफिसर उसकी बेइज्जती करता है। यह भी पढ़ें- प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही साउथ फि...