संवाददाता, सितम्बर 10 -- लखनऊ में एमएड की छात्रा के कार से अपहरण और मारपीट का मामला सामने आया है। पारा के शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय में स्पेशल एमएड की छात्रा का मोबाइल छीनकर खुद को क्राइम ब्रांच पुलिसकर्मी बताने वाले परिचित युवक ने पिस्टल दिखाकर कार में अपहरण कर लिया। फिर छात्रा को आगरा एक्सप्रेस वे पर कार के अंदर पीटा। पीड़िता के कपड़े फाड़ दिए। पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के दौरान मौका पाकर पीड़ित छात्रा कार से भाग निकली फिर राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी। आरोपी कार समेत मौके से फरार है। पीड़ित छात्रा ने आरोपी पर पारा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।पुलिसवाला बताकर पिस्टल दिखाकर अपहरण किया मध्य प्रदेश की छात्रा (25) पारा के शकुंतला विवि में स्पेशल एमएड द्वितीय वर्ष की छात्रा है। पारा इलाके में किराए के मकान में रहती है। छात्रा के अनु...