पुलिसवाला पुलिसवालों से ही कर रहा था वसूली, ऐक्शन में SSP; दो दरोगा-एक हेडकांस्टेबल सस्पेंड
संवाददाता, अप्रैल 22 -- UP News : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक पुलिसवाला पुलिसवालों से ही वसूली कर रहा था। पुलिसलाइन में तैनात इस मेजर हेड कांस्टेबल (प्रशिक्षक) को प्रशिक्षु आरक्षियों से अवैध वसूली की शिकायत पर एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है। ऐक्शन में आए एसएसपी ने इसके अलावा रतनपुरी और सिखेड़ा थाने में तैनात दो दरोगा को भी निलंबित कर दिया है। तीनों के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं। पुलिस लाइन में तैनात मेजर हेड कांस्टेबल पर लाइन में प्रशिक्षु आरक्षियों से अवैध वसूली किए जाने की शिकायत मिली थी। आरोप है कि प्रशिक्षक ने प्रशिक्षु आरक्षियों से फायरिंग और इंडोर परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली की थी। एसएसपी ने जांच एसपी क्राइम इन्दु सिद्वार्थ को सौंपी थी। मिली जानकारी के अनुसार जांच में प्रथमदृष्टया आरोप सही पाए गए। इसके बाद एसपी क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.