ललितपुर, मई 12 -- ललितपुर। साइबर ठगी के बाद पुलिस लाइन में तैनात रोहित सिंह पुत्र रामगोपाल सिंह ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर बताया कि विभिन्न तिथियों में उसके बैंक खातों से अज्ञात व्यक्तियों ने धोखाधड़ी करते हुए आनलाइन रुपए हड़प कर लिए। वहीं तालबेहट निवासी पंकज साहू पुत्र दादूराम साहू ने भी न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह वर्तमान में शहर के मोहल्ला पिसनारी में निवास करता है और उनको उसके बैंक खाते से भी धोखाखड़ी करते हुए अज्ञात लोगों ने ऑनलाइन पैसे पर हाथ साफ कर दिया। न्यायालय के आदेश पर दोनों मामलों में सदर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। -ग्रामीण के साथ गाली गलौज, मारपीटललितपुर। थाना नाराहट क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रीछपुरा में अपने खेत से घर जा रहे सुनील पुत्र सुदामा को दबोच कर जात...