इटावा औरैया, मार्च 14 -- शहर में शातिर ठगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक बुजुर्ग दंपत्ति को झांसे में ले लिया और उनसे सोने के जेवर उतरवाकर रफूचक्कर हो गए। घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास शुरू कर दिया है। भरथना क्षेत्र के नगला पृथ्वी गांव निवासी 67 वर्षीय रामलखन दुबे अपनी पत्नी प्रभा दुबे के साथ शुक्रवार शाम अपने बेटों के पास हरियाणा के फरीदाबाद जाने के लिए घर से निकले थे। दोनों पहले प्राइवेट बस से भरथना से इटावा पहुंचे और काजी पंप के पास उतर गए। इसके बाद वे रोडवेज बस स्टैंड की ओर जा रहे थे, ताकि वहां से फरीदाबाद जाने के लिए बस पकड़ सकें। जब दंपत्ति बस स्टैंड तिराहे के पास पहुंचे तो वहां पहले से खड़े दो युवक उनके पास आए और उनसे बातचीत करने लगे। बातचीत के दौरान दंपत्ति ने बता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.