फिरोजाबाद, जनवरी 23 -- थाना रसूलपुर पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाशो को गिरफ्तार किया है। वह पुलिसकर्मी बनकर लूट की घटनाए कर रहे थे। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गए। उन्हें उपचार को अस्पताल में भर्ती कराया है। उनके पास से पुलिस ने असलाह बरामद किए हैं। जसराना में किसान को रोककर पुलिसकर्मी बनकर लूटपाट करने, फिरोजाबाद के शहरी क्षेत्र में नगर निगम कर्मचारी से पुलिसकर्मी बनाकर लूटपाट करने की घटनाओं ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने इन शातिरों को दबोचने के लिए टीमें गठित की। पुलिस की बदमाशो से शुक्रवार की देर शाम फतेहाबाद रोड पर मुठभेड़ हुई। पुलिस को उनके बारे में पता चला था। पता चलते ही प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में चेकिंग शुरू कर दी। उसी दौरान बाइक पर युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उ...