ललितपुर, मार्च 20 -- ललितपुर। नगर पालिका परिषद के वार्ड नम्बर 11 में रहने वाले एक पुलिसकर्मी ने नाली से अतिक्रमण हटाने की बात पर पार्षद के साथ अभद्रता और गाली गलौज की। जिसके बाद पार्षद मुस्तफा खान पुत्र खान मोहम्मद ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए अवगत कराया कि शहर के सदनशाह इलाके में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें वह भागीदारी निभा रहे है। क्षेत्र में नाली की सफाई करवाने के लिए वह अतिक्रमण हटवा रहे थे। यहां रहने वाले पुलिस कर्मी से उन्होंने अतिक्रमण हटाने के लिए कहा तो वह आगबबूला हो गया और उनके के साथ अभद्रता और गाली गलौज कर दी। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...