सहारनपुर, मार्च 12 -- गांव मोरा में पुलिसकर्मी दूल्हे ने शगुन में मिले 11 लाख रुपये लौटाकर एक रुपया व नारियल लेना स्वीकार किया है। दहेज के खिलाफ दूल्हे के फैसले की प्रसंशा हो रही है।गांव मोरा निवासी जितेंद्र सिंह राणा की बेटी करूणा की गुरुवार को करनाल (हरियाणा) के कालरम गांव से कस्बा बड़गांव के एक मैरिज हाल में बारात आई थी। बारात के स्वागत के बाद दूल्हन के परिजनों ने दूल्हे आशीष को शगुन के रूप में 11लाख रुपए कैश दिया। दूल्हे ने 11 लाख रुपए का दहेज शालीनता से वापस कर शगुन में एक रुपया व नारियल लेना स्वीकार किया है। दूल्हन पक्ष ने दूल्हे के पिता रामभूलसिंह से शगुन के 11 लाख रखने का आग्रह किया है। पिता रामभूल सिंह ने भी बेटे के फैसले को सही मानते हुए कहा दूल्हन से बढ़कर कोई दहेज नही है। पढ़ीलिखी पीढ़ी को दहेज के खिलाफ आगे आना चाहिए। दूल्हे क...