हल्द्वानी, अप्रैल 18 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। रामपुर रोड में ओवरटेक करते हुए सामने से आ रहे बाइक सवार पुलिसकर्मी को कुचलने वाले अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बिरौड़ा, अल्मोड़ा निवासी भगवत सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। कहा कि मां भगवती विहार मुखानी निवासी उसके बड़े भाई पुष्कर सिंह 16 अप्रैल की शाम रुद्रपुर एफएसएल लैब से लौट रहे थे। बेलबाबा के पास सामने से आए एक डंपर ने पुष्कर को कुचल दिया। हादसे में पुष्कर के सिर की नसें फट गई और एक हाथ अलग हो गया। जिसका डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। एसएचओ विजय मेहता ने बताया कि पुलिसकर्मी के छोटे भाई की तहरीर पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...