गुड़गांव, फरवरी 27 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। थाना सेक्टर-29 के बाहर से गुरुवार शाम को पुलिसकर्मी से हाथ छुड़ाकर मोबाइल झपटमार भाग निकला। पुलिसकर्मी इसके पीछे दौड़े, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। इस सिलसिले में थाना सेक्टर-29 में मामला दर्ज हुआ है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी की तलाश में उसके ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। थाना सेक्टर-29 में तैनात मुख्य सिपाही प्रदीप कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है। थाना सेक्टर-29 में 25 फरवरी को मोबाइल छीनने का एक मामला दर्ज हुआ था। 26 फरवरी को पुलिस ने इस मामले में दिल्ली के गांव मांडी स्थित शांति नगर कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय रवि और भीम बस्ती निवासी आदित्य को गिरफ्तार किया था। दोनों को पुलिस अदालत लेकर गई थी। अदालत ने आरोपियों को पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर दिया था। मु...