लखीमपुरखीरी, मार्च 7 -- तीन मार्च को गांव में हुए विवाद की सूचना पर गए थाने के दरोगा और सिपाहियों से मारपीट की घटना में पुलिस ने दस नामजद समेत 25 लोगों पर केस दर्ज किया है। इनमें से महिला समेत छह को गिरफ्तार भी कर लिया गया। दरोगा महेश द्विवेदी, उमाशंकर सिंह, सिपाही अनिल कुमार चालक अरविन्द सिंह चंदेल के साथ तीन मार्च को उचौलिया से रवाना होकर होलिका दहन शान्ति व्यवस्था ड्यूटी में गए थे। तभी उप निरीक्षक के मोबाइल पर ग्राम भिलावा के प्रधान प्रतिनिधि गुरमेज सिंह ने सूचना दी कि गांव के कुछ लोग गाली गलौज व विवाद कर रहे हैं। पुलिस गांव पहुंची तो ग्राम भैसठा पहुंचे और देखा कि विवाद हो रहा है। पुलिस ने लोगों को शांत कराने की कोशिश की तो लोग पुलिस से भिड़ गए। मारपीट करने लगे। उन्होंने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए लाठी-डंडों से पुलिस कर्मचारियों क...