प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 13 -- लक्ष्मणपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सत्यापन के दौरान पुलिस से भिड़कर हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाने के मामले में सिपाही की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के बाद आरोपी के परिजन घर से फरार हो गए। गिरफ्तार महिला का सोमवार को शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया। लीलापुर थाने के सिपाही रविवार सुबह इलाके के नागापुर तिलौरी गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर अब्दुल हकीक थाने के घार उसके सत्यापन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान घर की महिलाएं पुलिसकर्मियों से भिड़ गईं थीं और हिस्ट्रीशीटर भाग निकला था। मामले में सिपाही बाबूलाल यादव ने हिस्ट्रीशीटर हकीक, उसकी पत्नी हिना, शमशाद, नाजिर, तब्बू और अदीरुल के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज है। यह भी पढ़ें- देह व्यापार मामले में वांछित महि...