नोएडा, मार्च 18 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-58 थाने की पुलिस ने बिना अनुमति सड़क पर वीडियो बनाने और विरोध करने पर पुलिसकर्मियों से बदसलूकी करने के आरोप में बुधवार की दोपहर यूटयूबर श्याम मीरा सिंह और उसके साथी अभिषेक यादव को हिरासत में ले लिया। सेक्टर-6 स्थित डीसीपी दफ्तर में दोनों से पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि श्याम मीरा सिंह अपनी टीम के साथ आईनाइजर बिल्डिंग के पास बुधवार दोपहर आम लोगों से बातचीत रिकॉर्ड कर रहे थे। यह एक तरह का स्ट्रीट इंटरव्यू था, जिसमें राह चलते लोगों से सवाल-जवाब किए जा रहे थे। इसी दौरान वहां लोगों की भीड़ जुटने लगी। इससे सेक्टर-60 के आसपास यातायात बाधित होने लगा। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने जब स्थिति को संभालने के लिए श्याम और उनकी टीम को शूटिंग रोकने के लिए कहा, तो उन्होंने सहयोग करने के बजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.