सीवान, जुलाई 24 -- सीवान, एक संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रफुल्ल राज पांडेय ने कथित छात्र आंदोलन के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ हुई अभद्रता, मारपीट और हिंसक घटनाओं की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज कराने का अधिकार है, लेकिन आंदोलन की आड़ में कानून हाथ में लेना किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। डॉ. पांडेय ने कहा कि जो लोग छात्र होने का दावा करते हुए हिंसा, अराजकता और तोड़फोड़ का सहारा लेते हैं, वे छात्र राजनीति की गरिमा को धूमिल कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- पहचान बताएं 10 हजार पाएंः आंदोलन के उपद्रवियों खैर नहीं, बिहार पुलिस ने जारी किया फोटो पुलिस प्रशासन कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाता है। ऐसे में, इन दोनों पर हमला ल...