अलीगढ़, मई 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सक्षम भारत फाउंडेशन की ओर से इंडियन डेंटल एसोसिएशन (अलीगढ़ शाखा) व वामा सारथी पुलिस फैमली वेलफेयर एसोसिएशन के साथ मदर्स डे के अवसर पर पुलिस लाइन स्थित अस्पताल में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन वामा सारथी नोडल अधिकारी एसपी क्राइम ममता कुरील ने फीता काटकर किया। इसमें डॉ. गजेंद्र सिंह (चिकित्सक अधिकारी), डॉ. उम्मीद, डॉ. अब्दुल वारी, डॉ. पायल, डॉ. अमित गुप्ता, डॉ. हर्ष गुप्ता, डॉ. श्रुति व उनकी टीम ने पुलिसकर्मियों, बच्चों, महिलाओं व उनके परिजनों को डेंटल (दांत) संबंधी चिकित्सीय परामर्श व उपचार प्रदान किया। साथ दी निश्शुल्क दवाएं दी गईं। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक अनुभव कुमार त्रिपाठी व अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- शिविर में स्वास्थ्य और आंखों की जांच कराई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...