कन्नौज, सितम्बर 24 -- छिबरामऊ, संवाददाता। लखीमपुर खीरी में ग्राम सिसैया खुर्द के ग्रामीणों के साथ पुलिस द्वारा कथित मारपीट और अमानवीय व्यवहार के विरोध में राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी व विभिन्न सामाजिक संगठनों ने आवाज उठाई। मामले को लेकर 20 सितंबर को प्रतिनिधि मंडल ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इसी संबंध में गुरुवार को लोक भारती इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ.रामबख्श सिंह वर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद डॉ.रामबख्श सिंह वर्मा ने शासन-प्रशासन से छह सूत्रीय मांगें रखीं। इनमें घटना का सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने, मारपीट में शामिल पुलिसकर्मियों, चालक, कोतवाली प्रभारी व चौकी प्रभारी की गिरफ्तारी, जांच में दोषी पा...