बागपत, मई 8 -- बागपत। जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार ने बड़ौत में चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों पर फायरिंग करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका सुनवाई के बाद खारिज कर दी। पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बड़ौत कोतवाली में तैनात एसआई विकास कुमार ने 10 अप्रैल 2025 को मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया था कि संरक्षित पशुओं को कैंटर में लादकर नूंह मेवात ले जाने वाले गिरोह के सदस्यों की सूचना मिलने पर पुलिस ओसिक्का जाने वाली झाल के रास्ते पर चेकिंग कर रही थी। तभी एक कैंटर और दो थार गाड़ी आती हुई दिखी। यह भी पढ़ें- फायरिंग करने वाले शूटर की जमानत याचिका खारिज कैंटर समेत अन्य गाड़ियां रोकने पर उनमें सवार युवक उतरकर भागने लगे। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने घेराब...