मेरठ, मई 20 -- परतापुर थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों पर युवती से अभद्रता और छेड़छाड़ के आरोप का मामला प्रकाश में आया है। वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की। युवती ने सीएम योगी और पीएम नरेंद्र मोदी को ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ ब्रह्मपुरी सुचिता सिंह ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। मंगलवार देर रात दिल्ली-देहरादून बाईपास स्थित डूंगरावाली कट के पास होटल के बाहर युवती बैठी हुई थी। देर रात युवती को संदिग्ध परिस्थितियों में बैठा देख होटल संचालक ने मामले की सूचना परतापुर पुलिस को दी। थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूछताछ की। आरोप है कि सेकेंड मोबाइल और फैंटम पर तैनात सिपाही ने युवती से अभद्र व्यवहार किया। इसी बीच युवती के दो परिचित भी पहुंच गए। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उनसे...