नई दिल्ली, जुलाई 31 -- उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस पर हुए हमले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। मनोज तिवारी ने कहा है कि दिल्ली पुलिस के घायल जवानों के लिए अगर राहुल गांधी संवेदना नहीं रखेंगे तो ये देश देख रहा है। इसके साथ ही बीजेपी सांसद ने यह भी कहा कि पुलिसकर्मियों पर हमला छात्रों ने नहीं बल्कि अवांछनीय तत्वों ने किया। तिवारी ने कहा 'आप राहुल गांधी जी से संवेदना की उम्मीद नहीं कर सकते। पुलिस के जो जवान घायल हुए हैं वे किन परिस्थितियों में घायल हुए कैसे उनपर हमला हुआ। और हमला करने वाले छात्र नहीं हो सकते। छात्रों का तो अपने मुद्दों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन चल रहा था लेकिन जो अवांछनीय तत्व इसमें शामिल हुए उन्होंने...