फिरोजाबाद, फरवरी 14 -- थाना मक्खनपुर के गांव जेबड़ा में एक पीड़ित ने अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन को शिकायती पत्र देकर मक्खनपुर थाना प्रभारी पर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने मामले में थाना प्रभारी पर जबरन राजीनामा करने के दबाव का आरोप लगाया है। राजीनामा नहीं किया तो पीड़ित, उसके भाइयों का शांति भंग में चालान कर दिया। पीड़ित ने एडीजी से जांच कराकर कार्यवाही की मांग की है। कृपाल सिंह निवासी जेबडा थाना मक्खनपुर ने अपर पुलिस महानिदेशक आगरा को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि गांव के ही देवेंद्र, हिस्ट्रीशीटर अनुराग अन्य लोगों के खिलाफ जान से मारने के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मक्खनपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़ित का आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर सहित अन्य आरोपियों ने पीड़ित पर जबरन राजीनामा करवाने के लिए दवाब बनाया। जब उसने राजीनामा करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.