पुलिसकर्मियों ने योगाभ्यास कर दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
मुरादाबाद, जून 21 -- मुरादाबाद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को पुलिस लाइन में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सुबह 6 बजे योग गुरु आयुष विशारद देवेंद्र ने जीवन में योग का महत्व बताते हुए अलग-अलग योगासन कराए। डीआईजी मुनिराज जी, एसएसपी सतपाल अंतिल, एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह, एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार, एएसपी अभिनव द्विवेदी, सीओ कुलदीप कुमार गुप्ता समेत अन्य कई अधिकारियों ने भी पुलिस लाइन ग्राउंड में योग करके स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। इसमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल हुए। इसी तरह डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी, पीटीसी, आईटीएस, 9वीं वाहिनी पीएसी, 23वीं और 24वीं वाहिनी पीएसी में भी योगाभ्यास कराया गया, जिसमे बड़ी संख्या में अधिकारी और पीएसी जवान शामिल रहे। यह भी पढ़ें- शहर में लाखों लोगों ने किया योग, स्टेडियम में रहे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.