बाराबंकी, अप्रैल 14 -- कुमारगंज (अयोध्या), संवाददाता। उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के कुमारगंज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवक के साथ पुलिस द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। अकमा पूरे चूड़ामणि पांडे गांव निवासी हरिकृष्ण पांडे, पुत्र संतोष कुमार पांडे, किसी काम से कुमारगंज कस्बे गए थे। इसी दौरान हनुमानगढ़ी के पास उनकी मोटरसाइकिल का पेट्रोल खत्म हो गया। पीड़ित के पिता संतोष पांडे के अनुसार, जब हरिकृष्ण ने पास खड़े मोमोज की दुकान के पास मौजूद कुमारगंज पुलिस के एक उपनिरीक्षक और तीन सिपाहियों (सादे वर्दी में) से मदद मांगी और गाड़ी की टंकी का लॉक खोलने के लिए चाबी देने को कहा, तो पुलिसकर्मी मदद करने के बजाय उन्हें डांटने लगे। यह भी पढ़ें- युवक से पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट का आरोप, क्षेत्र में आक्रोश आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने हरिकृष्...