संभल, अप्रैल 7 -- मिशन शक्ति 5.0 के तहत जनपद में महिला सुरक्षा और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए मंगलवार को जिलेभर में व्यापक अभियान चलाया गया। एसपी कृष्ण कुमार के निर्देशन में महिला पुलिसकर्मियों ने चौपाल लगाकर बालिकाओं को जागरूक किया और उनकी समस्याएं सुनीं। एंटी रोमियो टीम ने बाजार, स्कूल-कॉलेज व सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090, 112, 181 व 1930 की जानकारी दी। पंपलेट वितरित कर महिलाओं को सुरक्षा, अधिकार और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...