रुडकी, अप्रैल 2 -- कलियर। कलियर पुलिस की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिसकर्मियों ने रक्तदान किया और जरूरतमंद मरीजों की मदद का संकल्प लिया। कलियर पुलिस की ओर से थाना परिसर में एक रक्तदान शिविर का आयोज किया गया। नवनियुक्त थाना प्रभारी कमल मोहन भंडारी के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने बड़ी संख्या में रक्तदान किया। इंस्पेक्टर कमल मोहन भंडारी ने बताया कि रक्तदान एक महान कार्य है जिससे किसी की भी जान बचाई जा सकती है। कहा कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है। बल्कि समाज सेवा के कार्यों में भी हमेशा आगे रहती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.