फतेहपुर, अगस्त 30 -- फतेहपुर, संवाददाता। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी की ओर से शनिवार को स्वाइन फ्लू से बचाव एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन एवं कार्यकारिणी सदस्य डा. अनुराग श्रीवास्तव ने एसपी अभिमन्यु मांगलिक को पुलिसकर्मियों के उपयोग के लिए 2000 मास्क प्रदान किए। डा.अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि बदलते मौसम और वातावरण में बढ़ी उमस के कारण इन दिनों जुकाम, खांसी, छींक और बुखार जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। लगातार लक्षण बने रहने पर यह फ्लू का संकेत हो सकता है। उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू एच1एन1 वायरस के संक्रमण से होता है। अभियान में लोगों को संक्रमण से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Rampur News: स्वाइन फ्लू को लेकर शासन गंभीर, जिला अस्पताल में जल्द शुरू होगी जांच बाहर निकलते समय म...