पुलिसकर्मियों को स्वजनगणना के लिए किया जागरूक
जौनपुर, मई 13 -- नौपेड़वा। बक्शा ब्लॉक के खण्ड विकास अधिकारी शुभम बरनवाल मंगलवार दोपहर थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों को स्वजनगणना के लिए जागरूक किया। पुलिसकर्मियों को मोबाइल से ही वर्ष 2027 स्वजनगणना की जानकारी ली। बीडीओ ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वजनगणना कार्य को गति देने के लिए मिशन मोड में है। इसके पूर्व बीडीओ ने गांवों में भ्रमण के दौरान आवास योजना के लाभार्थियों और सर्वेक्षित परिवारों से मिलकर उन्हें स्वजन गणना के लिए जागरूक किया। इस दौरान एडीओ आरडी संजय श्रीवास्तव, पंचायत सचिव श्रीपति मौर्या, अमित यादव ने सहयोग किया। बीडीओ शुभम बरनवाल ने कहा कि 7 मई 21 मई तक प्रत्येक परिवार का ऐप के माध्यम से स्व-गणना करवाने का आग्रह किया जा रहा है। इस मुहिम को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.