पुलिसकर्मियों को समय पर नहीं मिल रहा वेतन वित्त विभाग के निर्देश के बाद भी बढ़ी परेशानी
रामगढ़, अगस्त 3 -- रामगढ़। झारखंड सरकार के वित्त विभाग ने हाल ही में सभी विभागों को सरकारी कर्मियों के वेतन और नियत भत्तों का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश जारी किया है। इसके बावजूद रामगढ़ जिले में कार्यरत पुलिसकर्मियों और पुलिस पदाधिकारियों को समय पर वेतन नहीं मिलने की समस्या बनी हुई है। विभाग में सामने आए वित्तीय घोटाले के बाद से हर माह वेतन भुगतान में लगातार देरी हो रही है।
वेतन भुगतान में देरी जिले में कार्यरत कई पुलिसकर्मियों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि पहले प्रत्येक माह की अंतिम तारीख तक वेतन उनके बैंक खाते में पहुंच जाता था। लेकिन वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आने के बाद वेतन भुगतान की व्यवस्था प्रभावित हो गई है। अब अधिकांश कर्मियों को वेतन मिलने में 10 से 15 दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है।
परेशानियों का स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.