पुलिसकर्मियों को विवेचना और बेहतर करने के बारे में बताया
गाजीपुर, मई 22 -- गाजीपुर। किसी भी अपराध में विवेचना की गुणवत्ता बनाने के लिए अभियोजन शाखा और मेडिकोलीगल विशेषज्ञों ने पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर और एसपी सिटी राकेश कुमार मिश्रा ने आपराधिक मामलों में वैज्ञानिक और विधिक साक्ष्यों के इकट्ठा करने के बारे में बताया। कार्यशाला के दौरान अभियोजन अधिकारियों ने जांच अधिकारियों, विवेचनाधिकारियों और पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों (मेडिकोलीगल विशेषज्ञों ) के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। इस दौरान विवेचना में कानूनी कमियों को दूर करने के लिए वरिष्ठ अभियोजन अधिकारियों ने महत्वपूर्ण कानूनी टिप्स दिए। मेडिकल साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट को न्यायालय में अचूक साबित करने के लिए डॉक्टरों और विवेचकों का संवेदीकरण किया गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.