गाजीपुर, जुलाई 22 -- गाजीपुर। केंद्र सरकार के राष्ट्रीय जल मिशन के तहत जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए मंगलवार को पुलिस कार्यालय पर पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई गई। उन्हें जल के विवेकपूर्ण उपयोग, वर्षा जल संचयन, भू-जल संरक्षण तथा जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया गया। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दैनिक जीवन में जल की प्रत्येक बूंद के महत्व को समझते हुए जल के अपव्यय को रोकने तथा समाज में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया गया। भूजल जीवन का है आधाररेवतीपुर। भूजल संरक्षण और जल संसाधनों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को सुहवल थाना परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- जल संरक्षण की पुलिस कर्मियों ने ली शपथ थानाध्यक्ष कमलेश कुम...