अयोध्या, जून 7 -- अयोध्या, संवाददाता। रिजर्व पुलिस लाइन्स में शनिवार को पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों के स्वास्थ्य को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा वाम वेलनेस कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रिजर्व पुलिस लाइन स्थित आरटीसी सभागार में आयुष विभाग, के सहयोग से हुआ। शिविर के दौरान होम्योपैथिक चिकित्सा परामर्श प्रदान किया गया तथा आवश्यक दवाओं का वितरण भी किया गया। स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवार के सदस्यों ने भाग लेकर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त किया। ---- यह भी पढ़ें- मोटापे व कमर दर्द से बचने के लिए पुलिसकर्मियों को सिखाया योग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...