चित्रकूट, मई 31 -- चित्रकूट। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय, समस्त थानों एवं चौकियों में तंबाकू सेवन एवं धूम्रपान न करने की शपथ दिलाई गई। एसपी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि सभी लोग तंबाकू व धूम्रपान से दूर रहें। इनका सेवन करना बहुत ही खतरनाक है। उन्होंने अपने कार्यस्थल एवं आसपास के वातावरण को तंबाकू मुक्त बनाए रखने की सभी को शपथ दिलाई। कहा कि समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने, तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का भी काम करें। तंबाकू सेवन स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। उन्होंने कार्मिकों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने व तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- एसपी ने दिलाई तंबाकू न सेवन करने की शपथ यह भी पढ़ें- पुलिस कर्मियों ने तंबाकू का सेवन नहीं करने की ली शपथ, लोगों को कि...