रांची, मई 24 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। धुर्वा थाना की पुलिस ने मारपीट के मामले में एक आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है। आरोपी का नाम शुभम कुमार है। बताया जा रहा है कि टाइगर मोबाइल में तैनात दो पुलिसकर्मी शनिवार की रात गश्त कर रहे थे। धुर्वा प्रभात तारा मैदान के पास दो गुटों में मारपीट की सूचना पर टाइगर मोबाइल में तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। देखा कि एक युवक को कुछ लोग दौड़ा-दौड़ा कर पीट रहे हैं। मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया तो बदमाश उनसे उलझ गए। पुलिसकर्मी के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। उन्हें वर्दी उतरवाने और जान से मारने की धमकी देने लगे। यह भी पढ़ें- मारपीट का आरोपी गिरफ्तार मामला बिगड़ता देख आसपास के थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और दो को पकड़ लिया। जबकि, अन्य बदमाश मौके से फरार हो गया। इस...