अयोध्या, जून 8 -- अयोध्या, संवाददाता। पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने सम्मानित किया। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुलिस बैग किट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में गरिमा वर्मा ने हाईस्कूल में 97 प्रतिशत, समृद्धि ने 94.20 प्रतिशत, आराध्या ने 93.30 प्रतिशत, आयुषी शुक्ला ने 90.80 प्रतिशत तथा यशराज दुबे ने 90.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा अवकाश पर होने के कारण कार्यक्रम में उपस्थित न हो सके विद्यार्थियों में तेजस गौर (97 प्रतिशत), सिद्धी द्विवेदी (95 प्रतिशत, इ...