सहरसा, जुलाई 8 -- सहरसा, नगर संवाददाता सहरसा पुलिस लाइन में पुलिस बलों के प्रशिक्षण के लिए 39-39 क्षमता वाले तीन मॉडल प्रशिक्षण क्लास रूम का निर्माण कराया जाएगा। पुलिस विभाग में पुलिस बलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। संख्या अधिक होने के कारण पुलिसकर्मियों के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था टुकड़ों में करनी पड़ती है। जगह की कमी रहने के कारण एक ही प्रशिक्षण कार्यक्रम लगातार कई दिनों तक चलता रहता है। इस व्यवस्था के कारण काफी कठिनाई होती है। प्रस्तावित माॅडल ट्रेनिंग क्लासरूम में आधुनिक प्रशिक्षण आवश्यकताओं के अनुरूप सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी। मॉडल ट्रेनिंग क्लास रूम तैयार होने के बाद प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार आयेगा । पुलिसकर्मियों में कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में दक्षता और बढ़ेगी। पहले की तुलना में वर्तमान समय में पुल...