मुजफ्फरपुर, अप्रैल 14 -- गोरौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। हजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर गोरौल थाने के सामने मंगलवार को बस चालकों ने सड़क जाम कर बवाल काटा। चालकों ने थाने का घेराव किया। इस दौरान करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। चालक मोतिहारी निवासी सोनू यादव ने पुलिस को बताया कि दो पुलिसकर्मी सादे लिबास में पुलिसलाइन से जबरदस्ती बस में बैठ गए। पुलिसकर्मियों से उपचालक ने कहा कि बस गोरौल में नहीं रुकती है। बावजूद दोनों बस में बैठ गए। इसके बाद गोरौल थाने के सामने बस रुकवा कर उतर गए। पैसा मांगने पर दुर्व्यवहार करने लगे। इस बीच कई चालक सड़क पर बस खड़ी कर प्रदर्शन करने लगे। यह भी पढ़ें- चालक-परिचालक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, मशीन और बैग छीना सूचना पर पहुंचे थानेदार सुनील कुमार, अवर निरीक्षक अनील कुमार, अशोक दुबे, सहायक अवर निरीक्षक मो. युसूफ ने चालको...