चंदौली, सितम्बर 1 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली में सोमवार की दोपहर सुनील पटेल फौजी प्रकरण में न्याय की मांग को लेकर सरदार सेना ने जमकर हंगामा किया। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों के समक्ष निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग रखी। इस दौरान सीओ और थाना प्रभारी से विस्तृत वार्ता हुई। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सरदार सेना के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अभिषेक पटेल ने कहा कि पूर्व फौजी सुनील पटेल के साथ हुए मारपीट के मामले में अब आश्वासन से काम नहीं चलेगा, कार्रवाई जमीन पर दिखनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को 1 सितंबर तक कार्रवाई पूरी करने की चेतवानी दी। चेतावनी दी कि यदि तय समय तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई तो सरदार सेना 2 सितंबर को लखनऊ में व्यापक आंदो...