लखनऊ, मार्च 9 -- पुलिस मुख्यालय में सोमवार को होली मिलन समारोह में डीजीपी राजीव कृष्ण ने सभी पुलिस कर्मियों व उनके स्वजन को पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस की उपलब्धियों व उत्कृष्ट कार्यों की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विभिन्न मंचों पर सराहना की गई है, जो समस्त पुलिस बल के लिए गर्व का विषय है। पुलिस को तकनीकी रूप से अधिक सक्षम व आधुनिक बनाने के उद्देश्य से इस वर्ष 44 हजार करोड़ रुपये से अधिक का बजट आवंटित किया गया है। पुलिस कर्मियों की सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 1384 भवनों का निर्माण कार्य तीव्र गति से कराया जा रहा है। इससे पुलिस कर्मियों की आवासीय सुविधाओं में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.