पुलिसकर्मियों और परिजनों के लिए लगाया निशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर
शामली, सितम्बर 6 -- वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर के तत्वावधान में रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन शामली में पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य लाभ के लिए निशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर एवं स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और उनके परिवारजनों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी लेते हुए चिकित्सकों ने आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। जरूरत के अनुसार लाभार्थियों को निःशुल्क होम्योपैथिक दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजनों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, समय-समय पर स्वास्थ्य की जांच करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.