मेरठ, अप्रैल 3 -- दिल्ली रोड पर स्थित एक होटल के पास सर्विस रोड पर दो पुलिसकर्मियों और नगर निगम के चालक अनुज के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने अनुज के साथ मारपीट की। घटना की जानकारी मिलते ही नगर निगम के अन्य कर्मचारी बड़ी संख्या में पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। विवाद में शामिल पुलिसकर्मी कार छोड़कर चले गए थे। ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी राजेश कांबोज के अनुसार दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद समझौता हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...