बिहारशरीफ, फरवरी 5 -- नूरसराय में जनता दरबार में एसपी ने दिया निर्देश दरबार लगाकर एसपी ने दर्जनों लोगों की सुनी फरियाद नूरसराय, निज प्रतिनिधि। स्थानीय थाना परिसर में गुरुवार को एसपी भारत सोनी ने जनता दरबार लगाया। उन्होंने दर्जनों लोगों की फरियाद सुनी और उनका निराकरण करने का आश्वासन दिया। पुलिसकर्मियों को आमलोगों से अच्छा व्यवहार करने का निर्देश दिया। लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को कार्रवाई की चेतावनी भी दी। एसपी ने कहा कि लोगों का हर हालत में न्याय दिलाया जाएगा। पुलिस लोगों की सुरक्षा में 24 घंटे तैयार है। उन्होंने आमलोगों से सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि दुर्घटना होने पर जख्मी को तुरंत अस्पताल पहुंचाने में मदद करें। लोगों की थोड़ी सी मदद किसी की जान बचा सकती है। उन्होंने थानाध्यक्ष अरविंद कुमार को अभियुक्तों की गिरफ्तारी व कांड के ...