देवघर, अप्रैल 12 -- जसीडीह। जसीडीह-देवघर मुख्य पथ अवस्थित रेलवे ब्रिज के समीप पुलिया के नीचे मिले अधेड़ व्यक्ति के शव मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के भाई के आवेदन पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतक की पहचान 42 वर्षीय बिनोद रजक के रूप में हुई है। घटना को लेकर भाई सेवा रजक ने आरोप लगाया है कि अज्ञात अपराधियों ने बिनोद रजक की हत्या कर साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव पुलिया के नीचे फेक दिया। उन्होंने बताया कि मृतक दो दिन पूर्व किसी काम से घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे, जिसके बाद परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। उसी दौरान पुलिया के नीचे शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान बिनोद रजक के रूप में की गयी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ह...