पुलिया से नहर में गिरा मजदूर, डूबने से मौत
आजमगढ़, मई 7 -- दीदारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गंभीरी गांव में मंगलवार की शाम शारदा सहायक खंड 23 नहर की पुलिया से गिरने से पानी में डूबकर मजदूर की मौत हो गई। गांव के लोगों ने करीब दो घंटे बाद शव बाहर निकाला। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। दीदारगंज थाना क्षेत्र के गंभीरी गांव निवासी 35 वर्षीय धर्मेंद्र राजभर मजदूरी करते थे। मंगलवार की शाम वह बाजार से घर जा रहे थे। गांव के पास नहर की पुलिया पर बैठ गए। इस दौरान अनियंत्रित होकर नहर में गिर गए। राहगीरों के शोर मचाने पर आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। नहर में पानी का बहाव तेज था। ग्रामीणों ने नहर में उतरकर तलाश शुरू की। पुलिया से करीब 200 मीटर की दूरी पर धर्मेंद्र का शव मिला। उसकी एक बेटी है। घटना के बाद से परिवार के लोग रो-रो कर बेहाल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.