उन्नाव, जुलाई 1 -- उन्नाव (सफीपुर)। परियर से बांगरमऊ लौट रहे दो युवक गहौली पुलिया से टकराने के बाद बाइक समेत खारजा नहर में जा गिरे। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान छोटू गुप्ता निवासी बांगरमऊ और अखिलेश पुत्र सुरेश निवासी खैरुद्दीनपुर जगत नगर बांगरमऊ के रूप में हुई। दोनों रात में परियर से अपने घर बांगरमऊ जा रहे थे। तभी बाइक अनियंत्रित होकर गहौली पुलिया से टकरा गई और सीधे खारजा नहर में जा गिरी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...