पुलिया से टकराया बाइक सवार, मौत
उन्नाव, मई 9 -- चकलवंशी, संवाददाता। माखी थानाक्षेत्र के पावा-अतहा संपर्क मार्ग मोड़ स्थित पुलिया पर शुक्रवार रात बाइक टकराने से युवक घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से कानपुर रेफर किया गया। परिजन निजी अस्पताल में ले गए, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि हादसे में मौत नहीं हुई है। हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट के बाद ही मौत की असल वजह स्पष्ट हो सकेगी। फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के ख्वाजगीपुर गांव निवासी 21 वर्षीय शोभित पुत्र राजू सविता सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के फाजिलपुर गांव अपने भाई की ससुराल आया था। शुक्रवार रात बाइक से पावा चौराहा पर पान मसाला लेने की बात कहते हुए घर से निकला था। पावा चौराहा स्थिति मोड़ पर बाइक पुलिया की रेलिंग से टकरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.