हमीरपुर, मार्च 2 -- हमीरपुर। थाना जरिया क्षेत्र के खेड़ाशिलाजीत व जरिया गांव के बीच बंधौली पुलिया के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई, जिससे बाइक सवार 30 वर्षीय राम सिंह निवासी चंडौत गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस से उसे सीएचसी लाया गया, जहां डॉ.प्रियंक मिश्रा व फार्मासिस्ट अजित सचान ने उपचार किया। सिर में गंभीर चोट होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार पुलिया के पास सड़क धंसी होने से यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार पांडे ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...