सराईकेला, मई 30 -- सरायकेला। सरायकेला-तितिरविला पुलिया पर ठेकेदार की लापरवाही के कारण स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ठेकेदार ने पुलिया मरम्मत कार्य बीच में ही अधूरा छोड़ दिया। यह मार्ग अब दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिया के एक हिस्से को मरम्मत के उद्देश्य से जगह-जगह खोद दिया गया है। इसके बाद काम को अचानक रोक दिया गया। वर्तमान में पुलिया के केवल एक साइड से ही छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन हो रहा है। जिससे हर वक्त दुर्घटना की आशंका बनी रहती है और अक्सर लंबा ट्रैफिक जाम लग जाता है। बड़ी गाड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने इस मुख्य पुलिया से भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया था। इसके विकल्प के रूप में पुराने पुल को खोला गया था। लेकिन प्रशासन की यह व्यवस्था भी तब चरमरा ...