फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 31 -- अमृतपुर, संवाददाता। राजेपुर कस्बे से निविया जाने वाली सड़क बीते वर्ष आई बाढ़ में उखड़ गयी थी। अब इस पर निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। इसके लिए जेसीबी लगाकर उखड़ी सड़क को हटाने का काम किया गया। यहां पर दो पुलिया भी बनायी जाएंगी। गांव के सामने पुलिया बनाये जाने को लेकर गाजीपुर मड़ैया गांव के लोग बिफर गये हंगामा खड़ा कर दिया। इस पर निर्माण कार्य कर रहे लोगों ने ग्रामीणों को समझाया। कहा कि अभी पुलिया के लिए काम नहीं शुरू करेंगे। गांव से हटकर पुलिया बनवायी है तो इसके लिए बड़े अधिकारियों से इजाजत लें। इस पर ही समस्या समाधान होगा। गांव में करीब 80 परिवार रहते निर्माण कार्य में लगे लोगों के समझाने पर ग्रामीण मान गये। बोले यदि गांव के नजदीक पुलिया का निर्माण होगा तो घरों में पानी भरेगा। इसलिए पुलिया हटकर दूसरी ओर बनायी जाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.