वाराणसी, मार्च 8 -- वाराणसी, संवाददाता। बीएचयू के मुक्ताकाशी मंच पुलिया प्रसंग की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान सह परिचर्चा रविवार को हुई। परिचर्चा का विषय 'महिला-सृजन और स्वाभिमान' रहा। इस अवसर पर पुलिया प्रसंग के संस्थापक प्रो.श्रीप्रकाश शुक्ल ने उपस्थिति महिलाओं को सम्मानित किया गया।मुख्य वक्ता बीएचयू के हिंदी विभाग की प्रो.किंग्सन सिंह पटेल ने स्त्री केंद्रित के उन महत्वपूर्ण आंदोलनों का जिक्र किया जो पश्चिमी देशों में हुए थे। उन्होंने काम करने के घंटों में कमी, स्त्रियों को वोट देने के अधिकार को मुख्य रूप से संदर्भित किया। समाज में स्त्री को बाजार की शोभा के रूप में रूपांतरित किए जाने पर दुःख व्यक्त किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में सुनीता शुक्ल ने कहा कि अब जरूरी है कि महिलाएं अपनी ताकत को पहचानें। अपने सपनों का पीछा करें। करुण...