सीतापुर, मई 18 -- सिधौली, संवाददाता। सिधौली इलाके में सोमवार को पुलिया पर बैठी महिला असंतुलित होकर नहर में गिर गई। पति ने आसपास के लोगों की मदद से काफी मशक्कत कर महिला को बाहर निकाला पर तब तक उसकी जान जा चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।सिधौली के खैरंदेश सीतानगर निवासी रामलखन अपनी पत्नी सीता (45) की तबीयत खराब होने पर लखनऊ के इंटौजा स्थित डॉक्टर को दिखाने गए थे। दोपहर में डॉक्टर को दिखा कर दोनों लोग घर लौट रहे थे। वह सिधौली के कुंवरगड्डी स्थित नहर पुलिया पर पहुंचकर रुक कर आराम करने लगे। सीता नहर पुलिया पर बैठी थी तभी वह अनियंत्रित होकर नहर में गिर पड़ी। सीता को नहर में डूबता देख रामलखन चीख पुकार मचाने लगा। आसपास के लोगों की मदद से किसी तरह मशक्कत कर सीता को सीएचसी सिधौली ले गए। जहां डॉक्टरों ने सीता का मृत घोषित कर द...